Tuesday, March 3, 2026
होमउत्तर प्रदेशलखनऊ में ICETETM-2025 अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आगाज़: एसआर ग्रुप में 8 टेक्निकल...

लखनऊ में ICETETM-2025 अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आगाज़: एसआर ग्रुप में 8 टेक्निकल ट्रैक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग चर्चा के केंद्र में

IEEE स्टूडेंट ब्रांच और कई प्रमुख संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में 8 तकनीकी सत्र रखे गए। बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एमबीए विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

-

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। विक्रम साराभाई कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था ‘इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट में नए रुझान’।

IEEE स्टूडेंट ब्रांच और कई प्रमुख संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में 8 तकनीकी सत्र रखे गए। बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एमबीए विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में हो रहे शोध और नए इनोवेशन ने खास आकर्षण बटोरा।

विशेषज्ञों ने दी अपनी राय

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश पांडेय मुख्य अतिथि बने। सम्मेलन में निर्दोष गुप्ता, योगेश मिश्रा, प्रो. मसूद सिद्दीकी, डॉ. क्षितिज अवस्थी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। संस्थान के वाइस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान और वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता चौहान ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

ज्ञान और नेटवर्किंग का अवसर

कार्यक्रम के पहले दिन देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। यह आयोजन शिक्षकों, शोधकर्ताओं, छात्रों और उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए ज्ञान साझा करने और नेटवर्किंग का सशक्त मंच साबित हुआ।

सीएम योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व की सरकार उत्तर प्रदेश को एक टेक्नोलॉजिकल हब बनने के लिए जोर सोर से लगी हुई है। इसमें समाज के हर हिस्सों को जोड़ने का भी काम चल रहा है। कॉलेज -यूनिवर्सिटी से लेकर आईटी कंपनियों को भी साथ लाने पर भी काम हो रहा है। ऐसे में कॉन्फ्रेंस, बैठक और उस से जुड़ी नीतियों को को लागू किया जा रहा है। 

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://upchauraha.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read