Tuesday, March 3, 2026
होमउत्तर प्रदेशजीएसटी दरों में सुधार से गरीबों को राहत और व्यापारियों का होगा...

जीएसटी दरों में सुधार से गरीबों को राहत और व्यापारियों का होगा कल्याण : योगी

सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेगा जैसे कार्यक्रमों की ओर युवाओं का जाना पतन का कारण बन सकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वरोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार की ओर आगे बढ़ें।

-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीएसटी दरों में सुधार गरीबों को राहत के साथ व्यापारियों के कल्याण के मार्ग से भी जुड़ा है। ऐसे में हर प्रदेशवासी को जीएसटी रिफार्म से अवगत रहना होगा। मुख्यमंत्री ने ये बातें रविवार को अपने सरकारी आवास पर नगराम क्षेत्र के युवाओं के लिए नमो संचेतना–नमो युवा धन के शुभारंभ के बाद उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 17 करोड़ से अधिक गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन मिला है। देश के हर क्षेत्र का संतुलित विकास हो, युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें, महिलाओं को समान अधिकार मिले, यह सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार हर तबके के लिए काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यमिता आदि क्षेत्रों में चल रही योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुँच रहा है।

सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेगा जैसे कार्यक्रमों की ओर युवाओं का जाना पतन का कारण बन सकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वरोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार की ओर आगे बढ़ें। सीएम ने कहा, उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत युवा शक्ति है, जिसे सही दिशा देने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

नमो संचेतना से समाज को मिलेगी नई दिशा

सीएम ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपना लक्ष्य तय कर उस दिशा में अपने संकल्प बुले और पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, युवा शक्ति को दिशा देने के लिए इनोवेटिव योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार का जोर सभी युवाओं को प्रशिक्षित करने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए स्वरोजगार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। युवा ताकत देश की ताकत है।

अभी मंथन करें

सीएम ने कहा कि यह समय मंथन का है, सोचने का है कि भारत विकसित राष्ट्र कैसे बनेगा। हम अब और इंतजार नहीं कर सकते। सरकार के ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश–2047’ विजन के तहत 2047 में देश का अमृत काल आएगा और तब प्रदेश 12.36 लाख करोड़ की आर्थिक ताकत बन चुका होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि गॉव–गॉव घूमकर युवाओं को सरकार की योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दें और अपने समाज को जागरूक करें।

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://upchauraha.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read