Tuesday, March 3, 2026
होमउत्तर प्रदेशदीपावली के पहले ओडीओपी उत्पादों के मेले लगाए जाएंगे, यूपी के हर...

दीपावली के पहले ओडीओपी उत्पादों के मेले लगाए जाएंगे, यूपी के हर जिले में बिकेंगी स्वदेशी उत्पाद: सीएम योगी

सीएम ने कहा कि जब भी विदेशी मॉडल को अपनाने का प्रयास किया गया, भारत को नुकसान हुआ। स्वदेशी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की अगर भारत का पैसा भारत में रहेगा तो देश की समृद्धि का कारण बनेगा।

-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना हैं कि दीपावली के पहले इस जन्माष्टमी में 10 से 18 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद में ओडीओपी व स्थानीय उत्पादों के मेले लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों को बहुत लाभ होता है और लोग विदेशी वस्तुओं पर निर्भर नहीं रहते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले चीन की झालर बाजार में छा जाती थी। लेकिन अब लोग मिट्टी के दीप जला रहें हैं। वर्ष 2017 में दीपोत्सव के आयोजन में 51 हज़ार दीप अयोध्या मंडल में नहीं मिल पाए थे। इसे पूरे प्रदेश से जुटाना पड़ा था परंतु गत वर्ष जितने दीप प्रज्वलित कराए गए थे, वो सब अयोध्या में बने थे। इस बार भी अयोध्या में रिकॉर्ड तोड़ दीप प्रज्वलित किए जाएँगे जो की मिट्टी और गाय के गोबर से बनेंगे। सीएम योगी 23 सितंबर को राजधानी लखनऊ के विश्वेसरैया सभागार में आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबधित कर रहे थे। 

भारत के पास सबकुछ था

मुख्यमंत्री ने कहा, भारत में 300 वर्ष पहले आधी आबादी खेती और आधी आबादी कारखाने, लघु व कुटीर उद्योग पर निर्भर थी। यह भारत का उत्पाद दुनिया में छा जाता था और दुनिया भर का व्यापारी यहाँ से सामान ले जाता था। भारत के पास सबकुछ था। लेकिन धीरे धीरे लघु उद्योगों का उत्पादन घटता गया और भारत दुनिया के बाजार में पिछड़ गया।

विदेशियों का मूल्य चुकाना पड़ा विदेशियों का मूल्य चुकाना पड़ा

सीएम ने कहा कि जब भी विदेशी मॉडल को अपनाने का प्रयास किया गया, भारत को नुकसान हुआ। स्वदेशी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की अगर भारत का पैसा भारत में रहेगा तो देश की समृद्धि का कारण बनेगा। अगर यही पैसा बाहर के बाजारों में जाएगा तो उस पैसे का इस्तेमाल भारत में आतंकवाद और उग्रवाद फैलाने में किया जाएगा। इसलिए सबको स्वदेशी अपनाना चाहिए। 

स्वदेशी का सबसे अच्छा मॉडल है यूपी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे। इसमें हर दिन सुबह 9.30 बजे से रात 9.30 बजे तक प्रदर्शन होगा। इसमें भारत के उद्योगों और यहाँ के कारीगरों को फ़ायदा होगा साथ ही हमारे उत्पात को बाहर भेजने में और सुविधा होगी। 08 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी को 22वें स्थान से उठाकर देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बना दिया।

संकल्पना को साकार करने का अभियान

सीएम ने कहा कि स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का मार्ग है। यूपी सरकार ने इस दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं।

जब भी विदेशी मॉडल अपनाएंगे तो खतरनाक होगा। सीएम ने कहा कि विदेशी मॉडल कभी भी स्थायी समाधान नहीं दे सकता।

स्वदेशी और आत्मनिर्भरता

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन की सफलता के लिए युवाओं को जोड़ना बहुत जरूरी है। मेक इन इंडिया एंड मेक फॉर द वर्ल्ड भारत को एक वैश्विक शक्ति भी बनायेगी साथ ही भारत के युवायों के लिए रोजगार और कमाई करने के बहुत सारे दरवाज़े खोलेगी। 

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://upchauraha.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read