Tuesday, March 3, 2026
होमउत्तर प्रदेशअयोध्या रामलीला आयोजन ने बनाया रिकॉर्ड, 51 करोड़ दर्शक ऑनलाइन जुड़े, 40...

अयोध्या रामलीला आयोजन ने बनाया रिकॉर्ड, 51 करोड़ दर्शक ऑनलाइन जुड़े, 40 देशों में 26 भाषाओं में लाइव प्रसारण

रामलीला का मंचन रामकथा पार्क में 120 फीट विशाल मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ किया गया। इस प्रस्तुति में बॉलीवुड जगत के 42 से अधिक कलाकारों ने रामायण के प्रमुख पात्रों को जीवंत रूप दिया।

-

भगवान राम की नगरी अयोध्या में आयोजित शानदार रामलीला ने इस बार नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया। इस साल की फिल्मी रामलीला को दुनियाभर के 51 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन मंचों पर देखा, जिसने पिछले वर्ष के 47 करोड़ दर्शकों की उपलब्धि को पार कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। आयोजन समिति के अनुसार, यह रामलीला सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि 40 से अधिक देशों में 26 भाषाओं में लाइव प्रसारित हुई, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामायण गाथा को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

रामलीला का मंचन रामकथा पार्क में 120 फीट विशाल मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ किया गया। इस प्रस्तुति में बॉलीवुड जगत के 42 से अधिक कलाकारों ने रामायण के प्रमुख पात्रों को जीवंत रूप दिया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा, यह रामलीला केवल उत्सव नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम है। बीते वर्ष 47 करोड़ दर्शकों के बाद इस बार 51 करोड़ का आंकड़ा पार करना हमारी मेहनत का परिणाम है।

रिकॉर्ड सफलता की कहानी

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार रामलीला का प्रसारण दूरदर्शन, यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया मंचों पर ऐतिहासिक रहा। समिति के महासचिव शुभम मलिक ने बताया, शुरुआती तीन दिनों में ही 41 करोड़ दर्शक जुड़े, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए अंतिम आंकड़े तक पहुंचे। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, जर्मनी, चीन, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के लाखों श्रद्धालुओं ने इसे लाइव स्ट्रीमिंग से देखा।

कोरोना काल से शुरू हुई थी 

कोरोना काल (2020) में शुरू हुई इस फिल्मी रामलीला ने हर वर्ष अपने वैभव में वृद्धि की है। इस बार चार अलग-अलग राज्यों के 60 कलाकारों ने विशाल पुतलों को गढ़ा, जो तकनीक व कला का विशिष्ट मेल थे। नारद मोह, सीता स्वयंवर और राम-रावण युद्ध जैसे प्रसंगों ने दर्शकों को आकर्षित किया। समिति का लक्ष्य 50 करोड़ दर्शक था, जो न केवल पूरा हुआ बल्कि उससे आगे पहुंच गया।

वैश्विक प्रभाव और सांस्कृतिक अहमियत

सीएम योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या तेजी से धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में निखर रही है। इस रामलीला ने पर्यटन को भी बढ़ावा दिया क्योंकि हजारों भक्त अयोध्या आए। सुभाष मलिक ने कहा, रामलीला के जरिए हम रामायण की शिक्षाओं को डिजिटल पीढ़ी तक पहुंचा पा रहे हैं। यह नया रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़ों का नहीं बल्कि सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक है।

क्या रहा है पिछला रिकॉर्ड?

2020: 16 करोड़

2022: 25 करोड़ दर्शक

2023: 40 करोड़ दर्शक

2024: 41 करोड़

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://upchauraha.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read