Tuesday, March 3, 2026
होमउत्तर प्रदेशभदोही में इंडिया कार्पेट एक्सपो में जबरदस्त भीड़: मात्र 3 दिनों में...

भदोही में इंडिया कार्पेट एक्सपो में जबरदस्त भीड़: मात्र 3 दिनों में 210 विदेशी खरीदार पहुंचे

-

भदोही में आयोजित इंडिया कार्पेट एक्सपो के 49वें संस्करण को आयातकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। तीन दिनों में दुनिया भर से लगभग 210 विदेशी खरीदारों ने इस एक्सपो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

178 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के भारतीय प्रतिनिधि भी शामिल

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) द्वारा आयोजित इस एक्सपो में 178 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के भारतीय प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। निर्यातकों ने अपने नवीनतम डिजाइन और रंगीन उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसने वैश्विक खरीदारों का ध्यान खींचा।

वैश्विक आयातकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया: सीईपीसी अध्यक्ष

सीईपीसी के अध्यक्ष कुलदीप आर. वाटल ने बताया कि निर्यातकों को आए हुए आयातकों और उनके भारतीय एजेंटों से सकारात्मक प्रतिक्रियामिली है। उन्होंने इस मेले को सफल बनाने में सभी निर्यातकों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

और पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ से घबराएं नहीं; सरकार कालीन उद्योग के साथ खड़ी है: सीएम योगी

तीसरे दिन मिले निर्यात आदेश

अध्यक्ष ने जानकारी दी कि तीसरे दिन कई आयातकों ने निर्यात आदेश भी दिए। बीते तीन दिनों में आयातकों और उनके प्रतिनिधियों ने मेले में व्यापारिक लेनदेन किए। वाटल ने बताया कि खरीदारों ने लगभग सभी प्रदर्शकों से मुलाकात की और व्यापार वार्ताएं अभी भी जारी हैं।

निर्यातकों से सहयोग जारी रखने की अपील

वाटल ने सभी सदस्य निर्यातकों से अपील की कि वे भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग के हित में अपना सहयोग और समर्थन जारी रखें। उन्होंने आशा जताई कि यह मेला अच्छा व्यापार देगा और भविष्य में नए ऑर्डर प्राप्त होंगे।

सरकारी अधिकारियों ने भी किया अवलोकन

इस मेले का दौरा उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, मिर्जापुर के डीएम पवन गंगवार, और भदोही के जिला जज अखिलेश दुबे ने भी किया और उत्पादों का अवलोकन किया।

आयोजन समिति के सदस्यों का सक्रिय योगदान

मेले की सफलता के लिए मो. वासिफ अंसारी, अनिल सिंह, आलम महबूब, बोधराज मल्होत्रा, दीपक खन्ना, हुसैन जफर हुसैनी, इम्तियाज अहमद, पीयूष बर्नवाल, सूर्यमणि तिवारी, संजय गुप्ता, महावीर प्रताप शर्मा, मेराज यासीन जान, मुकेश कुमार गोंबर, रवि पाटोदिया, शौकत खां, शेख आशिक अहमद और रोहित गुप्ता ने लगातार विशेष सहयोग प्रदान किया।

वैश्विक बाजार तक पहुंच का एक अहम मंच

सीईपीसी की कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक डॉ. स्मिता नागरकोटि ने कहा कि यह एक्सपो वैश्विक बाजार में भागीदारी बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और निर्यातक इसका पूरा लाभ उठा रहे हैं।

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://upchauraha.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read