कपिलवस्तु क्षेत्र में नाबालिग हिंदू किशोरी को दोस्ती के नाम पर फंसाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अक्टूबर 28 से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के शुरुआती चरण में यह सामने आया है कि वीडियो कई मुस्लिम लोगों के बीच साझा हुआ और जिसने भी इसे प्राप्त किया, उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी का शारीरिक शोषण किया।
नाबालिग का मजिस्ट्रेट के सामने बयान
पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद किया गया, जिसमें उसने पूरी घटना विस्तार से बताई। नाबालिग ने पुलिस को सभी अभियुक्तों के नाम, पते और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।
अधेड़ भी शामिल
पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी गांव का अधेड़ हफीक भी इसी वीडियो की मदद से उसे धमकाता था और कई बार घर बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि आपत्तिजनक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने के बाद ब्लैकमेल किया गया। आरोपितों ने कई बार दुष्कर्म किया।
यह सिलसिला चलता रहा, जब कोई मुंबई और दिल्ली काम पर जाने वाला होता तो वह अपने क़ौम के दोस्त व परिचित को वीडियो क्लिप दे देता। सभी वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करते रहे। वहीं पुलिस ने पास के गांव निवासी जुनैद, हलीम, मुमताज उर्फ कमर, रैयान, शादाब, हफीक, वैद्य व सिराजुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तीन महीने से चल रहा था शोषण
सूत्रों के अनुसार, करीब तीन महीने से इन मुस्लिम लड़कों के द्वारा किशोरी लगातार ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का शिकार हो रही थी। जब उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी, तब उसने परिवार को सच्चाई बताई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू हुई।
थाना प्रभारी विपिन प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत जांच जारी है और आरोपियों पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
दोस्ती के बहाने वीडियो रिकॉर्डिंग
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि पास के गांव निवासी जुनैद ने पहले उससे दोस्ती की और इसी दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली। मुंबई में काम करने वाला जुनैद जब वहां जाने लगा, तो उसने यह वीडियो अपने एक दोस्त को दे दिया। इसके बाद उसके मित्र ने भी उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया।
इसके बाद यह वीडियो एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता रहा। जो भी व्यक्ति वीडियो प्राप्त करता, वह उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रकाशित करने की धमकी देकर पीड़िता से शोषण करता। यह सिलसिला लगातार चलता रहा।
कई और नाम भी आ सकते हैं सामने
मामले की विवेचना कर रहे सदर थाना इंस्पेक्टर क्राइम रामा यादव ने बताया कि विवेचना में विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। अभी आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच आगे बढ़ने पर और भी नाम प्रकाश में आने की संभावना है। कई संदिग्ध अभी बाहर भी हैं, उनका लोकेशन खोजा रहा है।




