Tuesday, March 3, 2026
होमउत्तर प्रदेशलखनऊ में पीएम मित्र पार्क परियोजना को मिली रफ्तार, 5,120 करोड़ के...

लखनऊ में पीएम मित्र पार्क परियोजना को मिली रफ्तार, 5,120 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी चरणों पर तेजी से कार्य करते हुए निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाए। पीएम मित्र पार्क प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा, जो न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाएगा बल्कि देश के वस्त्र निर्यात को भी मजबूत करेगा।

-

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार (3 अक्टूबर) को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मित्र मेगा टेक्सटाइल एंड परिधान पार्क (पीएम मित्र पार्क) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि अब तक निवेशकों की ओर से 5,120 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस परियोजना अंतर्गत 95 औद्योगिक इकाइयों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) हो चुके हैं और कुल भूमि मांग 567 एकड़ तक पहुंच गई है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी चरणों पर तेजी से कार्य करते हुए निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाए। पीएम मित्र पार्क प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा, जो न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाएगा बल्कि देश के वस्त्र निर्यात को भी मजबूत करेगा।

लाखों को रोजगार का अवसर

बैठक में बताया गया कि यह महत्वपूर्ण परियोजना उत्तर प्रदेश की 1000 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है, जिसमें 730 एकड़ लखनऊ और 270 एकड़ हरदोई में शामिल हैं। परियोजना पूर्ण होने पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित हो सकता है और इससे एक लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। परियोजना प्रबंधन हेतु ‘पीएम मित्र पार्क उत्तर प्रदेश लिमिटेड’ नामक एसपीवी गठित किया गया है, जिसमें 51 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्य सरकार की और 49 प्रतिशत केंद्र सरकार की होगी।

बैठक में दिया गया विवरण

अधिकारियों ने बताया कि 7 जनवरी को प्री-बिड मीटिंग आयोजित की गई थी। इसके अलावा, वस्त्र मंत्रालय को निविदा दस्तावेज, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, वित्तीय मॉडल और लीगल कन्फर्मेशन के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की स्वीकृति हेतु 2 जून को प्रस्तुत किया गया। बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, प्रमुख सचिव हथकरघा अनिल कुमार सागर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -
Google search engine

Must Read