Tuesday, March 3, 2026
होमउत्तर प्रदेशपहला पड़ाव पार: ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी के पहले चरण में...

पहला पड़ाव पार: ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी के पहले चरण में स्टूडियो और संस्थान बनेंगे, होगा ₹1,000 करोड़ का निवेश

प्राधिकरण ने फिल्म सिटी के पहले चरण का नक्शा पहले ही जून में स्वीकृत कर दिया था। पूरी फिल्म सिटी परियोजना 1000 एकड़ में फैली होगी, और पहले चरण में बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की संयुक्त कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. को 230 एकड़ ज़मीन 90 साल के लाइसेंस पर दी गई है।

-

ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) ने सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए भूमि संबंधी अंतिम अड़चन भी दूर कर ली है। एक किसान से ज़मीन को लेकर सहमति बनने के बाद अब इस परियोजना के शिलान्यास का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। माना जा रहा है कि फिल्म सिटी का शिलान्यास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही 30 अक्टूबर को हो सकता है।

प्राधिकरण ने फिल्म सिटी के पहले चरण का नक्शा पहले ही जून में स्वीकृत कर दिया था। पूरी फिल्म सिटी परियोजना 1000 एकड़ में फैली होगी, और पहले चरण में बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की संयुक्त कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. को 230 एकड़ ज़मीन 90 साल के लाइसेंस पर दी गई है।

इस परियोजना में एक किसान की लगभग 150 एकड़ भूमि आ रही थी। किसान इसके बदले औद्योगिक भूखंड की मांग कर रहा था। पूर्व सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने किसान को लिखित सहमति भी दी थी, लेकिन प्राधिकरण के नियमों के अनुसार औद्योगिक भूखंड केवल नीलामी और साक्षात्कार प्रक्रिया से ही आवंटित किए जा सकते हैं। 8000 वर्ग मीटर तक के भूखंड ई-नीलामी से दिए जाते हैं।

समस्या के समाधान के लिए यीडा ने राज्य सरकार से मार्गदर्शन मांगा था। शासन से अनुमति मिलने के बाद किसान ने अपनी औद्योगिक परियोजना की रिपोर्ट यीडा को सौंप दी है, जिससे अब उसे औद्योगिक भूखंड आवंटित किया जा सकेगा।

इस तरह अब किसान की ज़मीन पर फिल्म सिटी निर्माण की राह में कोई रुकावट नहीं बची है। भूटानी समूह की योजना है कि फिल्म सिटी का शिलान्यास नोएडा एयरपोर्ट के साथ किया जाए। पहले चरण में फिल्म स्टूडियो, प्रशिक्षण संस्थान आदि बनाए जाएंगे, जिस पर करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://upchauraha.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read