Friday, April 17, 2026
होमराष्ट्रीयपाकिस्तान ने अमेरिका को अरब सागर में बंदरगाह परियोजना की पेशकश की:...

पाकिस्तान ने अमेरिका को अरब सागर में बंदरगाह परियोजना की पेशकश की: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के पासनी शहर में इस बंदरगाह के निर्माण की योजना है। फाइनेंशियल टाइम्स का दावा है कि इस प्रस्ताव से अमेरिकी निवेशकों को पाकिस्तान के मूल्यवान खनिज संसाधनों तक पहुंच मिल सकती है।

पाकिस्तान लगातार अमेरिका को प्रभावित करने की कोशिश में है और अब उसने एक नई पेशकश रखी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के करीबी अफसरों ने अमेरिका को अरब सागर में बंदरगाह निर्माण और संचालन का प्रस्ताव दिया है। यह कदम रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

ग्वादर जिले के पासनी में बंदरगाह बनायेगा अमेरिका

रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के पासनी शहर में इस बंदरगाह के निर्माण की योजना है। फाइनेंशियल टाइम्स का दावा है कि इस प्रस्ताव से अमेरिकी निवेशकों को पाकिस्तान के मूल्यवान खनिज संसाधनों तक पहुंच मिल सकती है। योजना में बंदरगाह के साथ एक टर्मिनल के निर्माण और संचालन की भी बात है। पासनी, बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में स्थित एक बंदरगाह शहर है, जिसकी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है।

ऐसे में ये बंदरगाह अमेरिका के दृष्टिकोण से भी बहुत फायदेमंद होगा। एक तो वो ईरान से सटे होने के कारण अमेरिका इसको अपने भू-रणनीतिक लाभों के लिए इस्तेमाल कर पाएगा साथ ही ग्वादर पोर्ट जिसको चीन भी इस्तेमाल करता है, उस पर भी अमेरिकी नजर रखी जा सकती है। 

भारत को ऐसा भू रणनीतिक घाटा नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के अमेरिका के क़रीब जाना भारत के लिए अच्छे संकेंत नहीं है। 

रेल गलियारा बनाने का भी प्रस्ताव 

जानकारी के मुताबिक, यह प्रस्ताव सितंबर में व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक के बाद सामने आया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बंदरगाह केवल व्यावसायिक और खनिज-संबंधी उद्देश्यों के लिए होगा, न कि किसी सैन्य उपयोग के लिए। इसके साथ ही, पाकिस्तान ने पश्चिमी प्रांतों को जोड़ने वाले रेल गलियारे के विकास के लिए अमेरिकी वित्तीय सहयोग की भी मांग की है।

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://upchauraha.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments