Tuesday, March 3, 2026
होमउत्तर प्रदेशशिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू: यूपी में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक पदों के...

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू: यूपी में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के अनुसार एडेड जूनियर हाईस्कूलों की चयन परीक्षा 2021 से लंबित थी, जिसका संशोधित परिणाम छह सितंबर 2022 को जारी किया गया। अब चयनित अभ्यर्थी 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक निर्धारित वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।

-

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का मार्ग साफ हो गया है। हाईकोर्ट में मामला निपटने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से रिक्त पदों हेतु आवेदन मांगे हैं। इसके अंतर्गत 1262 सहायक अध्यापक व 255 प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के अनुसार एडेड जूनियर हाईस्कूलों की चयन परीक्षा 2021 से लंबित थी, जिसका संशोधित परिणाम छह सितंबर 2022 को जारी किया गया। अब चयनित अभ्यर्थी 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक निर्धारित वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। तीन नवंबर से वेबसाइट पर आवेदन प्रारूप, दिशा-निर्देश, समय-सारिणी व अन्य विवरण उपलब्ध होंगे। 2022 में परिणाम जारी होने के बाद यह मामला हाईकोर्ट गया था, जहां से निस्तारण के उपरांत विभाग ने प्रक्रिया प्रारंभ की है। चार वर्षों से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों ने अब राहत महसूस की है।

एडेड माध्यमिक विद्यालयों में पदों की जानकारी मांगी गई

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में सीधी भर्ती हेतु 31 मार्च 2026 तक संभावित रिक्त पदों की जानकारी सभी जिलों से मांगी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने निर्देश दिया है कि इन रिक्तियों को अधियाचन में शामिल कर चयन आयोग को भेजे जाने हेतु सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी अधिकारियों से दो दिन में यह प्रमाणपत्र देने को कहा गया है कि सीधी भर्ती के सभी पद अधियाचन में सम्मिलित किए जा चुके हैं।

UP4India Desk
UP4India Deskhttps://upchauraha.com
UP4India is an independent digital platform that presents news, opinions, culture, and social issues related to Uttar Pradesh and India with an unbiased perspective. Our mission is to inform, educate, and inspire people. We are committed to bringing ground realities to light and amplifying the voice of public interest. Your trust is our greatest strength. Here, you will find not only the latest news but also in-depth analysis and special reports. We believe in transparency, accuracy, and balanced reporting. UP4India strives to provide a platform for the voice of every citizen.
- Advertisment -
Google search engine

Must Read